रूस के राजा एलेक्जेंडर अक्सर अपने देश की आंतरिक दशा जानने के लिए वेश बदल कर घूमने जाया करते थे | एक दिन घूमते – घूमते एक नगर में पहुंचे | वहां का रास्ता उन्हें मालूम न था| राजा रास्ता पूछने के लिए किसी व्यक्ति की तलाश में आगे बढे |आगे उन्होंने एक हवलदार को सरकारी वर्दी पहने हुए देखा | राजा ने उसके पास जाकर पूछा – महाशय ,अमुक स्थान पर जाने का रास्ता बता दीजिये | हवलदार ने अकड़ कर कहा -”मूर्ख ! तू देखता नहीं मै सरकारी हाकीम हूँ, मेरा काम रास्ता बताना नहीं है | चल हट , दूसरे से पूछ |
” राजा ने नम्रता से पूछा -”महोदय ,यदि सरकारी आदमी भी किसी यात्री को रास्ता बता दे , तो कुछ हर्ज थोडा ही है | खैर , मै किसी दूसरे से पूछ लूँगा| फिर इतना तो बता दीजिये , कि आप किस पद पर काम करते हैं |” हवलदार ने और भी ऐंठते हुए कहा -” अँधा है, क्या मेरी वर्दी को देखकर पहचानता नहीं कि मैं कौन हूँ ?” एलेक्जेंडर ने कहा – शायद आप पुलिस के सिपाही हैं ,” उसने कहा – नहीं उससे ऊंचा |” राजा – ” तब क्या नायक हैं ?” हवलदार -” उससे भी ऊंचा |” राजा – “हवलदार हैं ?” हवलदार -”हाँ , अब तू जान गया कि मैं कौन हूँ ?” पर यह तो बता कि इतनी पूछताछ करने का तेरा क्या मतलब ? और तू कौन है ? राजा ने कहा – मै भी सरकारी आदमी [...]
Recent Comments