// archives

राम-नाम की महिमा

This tag is associated with 1 posts

” राम-नाम की महिमा “

लंका में जाने के लिए समुद्र पर सेतु का निर्माण किया जा रहा था | बन्दर और भालू पत्थरों पर भगवान श्री राम का नाम लिखकर एक किनारे रख रहे थे |

दूसरी तरफ से बन्दर और भालू आकर उन पत्थरों को समुद्र में डाल रहे थे | नल और नील के निर्देशन में बंदरों और भालूऔं का एक अलग समूह समुद्र में तैर रहे उन पत्थरों से सेतु का निर्माण कर रहा था | समुद्र में पत्थरों को तैरते देख भगवान राम के मन में कोतूहल हुआ | मेरे नाम लिखे ये पत्थर समुद्र में नहीं डूब रहे हैं| अगर मैं बिना नाम लिखे एक पत्थर को समुद्र में डाल दूँ ,तो क्या वे भी तैरेंगे ?
कोतूहलवश भगवान श्री राम आगे बढ़े | उन्होंने पत्थरों के ढेर में से एक ऐसा पत्थर उठाया , जिसपर उनका नाम नहीं लिखा गया था | भगवान ने उस पत्थर को देखा और समुद्र में फ़ेंक दिया| भगवान यह देख कर आश्चर्य में रह गए कि वह पत्थर समुद्र के जल में डूब गया | भगवान राम के मन में बड़ा संकोच हुआ | उन्होंने सिर घुमाकर आस -पास देखा कि कोई देख तो नहीं रहा है| कोई नहीं दिखा तो पीछे घूम शिविर में लौटने का प्रयास करने लगे ,तभी देखा कि सामने कुछ दूरी पर हनुमान खड़ें हैं| हनुमान ने राम जी के चेहरे के भाव को पढ़ते हुए कहा ,प्रभू -आपने जिसे छोड़ दिया वह भला कैसे तैरेगा ? उसे  तो डूबना ही है| सागर में वही तैर सकता है [...]

Share
Copy Protected by Tech Tips's CopyProtect Wordpress Blogs.