उपासना का अर्थ है – परमेश्वर के पास बैठना | हम जब अपनी शुद्द भावनाओं को पूर्ण श्रद्धा के साथ अपने ईश्वर को अर्पित करते हैं तो वह उपासना कहलाती है | इस प्रकार ईश्वर का ध्यान करके एवं प्रार्थना करके हम उसके समीप हो जाते हैं| विपत्ति के छ ण में जब प्रार्थना ह्रदय से निकलती है तो हमारी प्रार्थना परमात्मा तक सीधी पहुँचती है|
उपासना शरीर, मन व् वाणी का संगम है | जब हम उपासना करते हैं तो यह तीनो अपने आराध्य देव की सेवा में एकरूप हो जाते हैं | प्रार्थना करने वाले का रोम -रोम प्रेम से पुलकित हो जाता है | जितने करुण ह्रदय से आप उपासना करेंगे , अपनी व्यथा ईश्वर से कहेंगे , उतने ही शीघ्र आपके आराध्य आपकी उपासना स्वीकार करेंगे | आप अपने आराध्य से कहा – सुनी भी कर सकते हैं | जब उसे सब कुछ मान लिया है तो लड़ने – झगड़ने में संकोच कैसा? इस सम्बन्ध में एक प्रसंग है|
एक उच्च कोटि के महात्मा अपने आराध्य के मंदिर में नित्य जाते थे और प्रार्थना करने के स्थान पर अपने आराध्य से कहा – सुनी करते थे तथा अपनी भाव – भंगिमाओं से अपना गुस्सा प्रदर्शित करते थे | यही क्रम जब कई दिन तक चलता रहा तो एक दिन किसी ने उनसे पूछा , हे महाराज – आप प्रार्थना करने के स्थान पर अपने आराध्य से लड़ते क्यों हैं ? उनका यह प्रश्न सुनकर कुछ समय तक तो वे शांत रहे , फिर उनकी आखों में आंसू आ [...]
Recent Comments