// archives

Poems

This category contains 1 post

” फूलों से तुम हँसना सीखो “

फूलों से तुम हँसना सीखो और भौरों से गाना |
वृक्षों की डाली से सीखो फल आके झुक जाना ||
सूरज की किरणों से सीखो जगना और जगाना |
मेहंदी के पत्तो से सीखो पीसकर रंग चढ़ाना ||
दूध और पानी से सीखो मिलकर प्रेम बढ़ाना |
सुई और धागों से सीखो बिछुड़े हुए मिलाना ||
कोयल से तुम सीखो बच्चो मीठे बचन सुनाना |
मीठे मीठे गीत सुनाकर सबका चित्त लगाना ||
नर तन पाकर के तुम सीखो सुखद समाज बनाना |
दीन  दुखी की सेवा में ही अपना चित्त लगाना ||
झूठ कपट को त्यागो बच्चो शत मार्ग पर चलना |
कहें हितैषी सीखो बच्चों इन पद्यों को गाना ||
Source: Unknown
Be the first to like.
Like
Unlike

Share
Copy Protected by Tech Tips's CopyProtect Wordpress Blogs.