// you’re reading...

Hindi

” जैसा मन में भरा होगा वैसा ही जीवन मिलेगा ”

भागवत पुराण के अनुसार एक राजा हुए जिनका नाम था भरत | वे बहुत ही पराक्रमी और धार्मिक राजा थे | जब उन्हें वैराग्य हुआ तो उनके मन में आया कि इस भौतिक जगत , राज्य इत्यादि में रहने से भक्ति होगी नही , अतः वन में जाना चाहिए | राज त्याग कर वे वन में चले गए | एक कुटिया बनायी और कंद – मूल खाकर रहने लगे | अच्छी दिनचर्या – केवल प्रभु का ध्यान और साधना |

जहां झोंपड़ी बनाई थी , वंही पास में जलधारा बहती थी , जिसमे जंगली जानवर अक्सर जल पीने आते थे | एक बार राजा बाहर बैठकर भगवत – चिंतन कर रहे थे कि देखा , एक हिरनी अपने बच्चे के साथ उस जलधारा में जल पी रही थी | अचानक निकट ही उन्हें शेर के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी | शेर की दहाड़ सुनकर हिरनी घबराकर वेग से जलधारा के पार कूदी | माँ के पीछे -पीछे उसका बच्चा भी कूदा , मगर बीच में ही गिर गया और जान बचाने के लिए हाथ – पैर मारने लगा | बहुत असहाय अवस्था थी | राजा को दया आई | वे जाकर बच्चे को धरा से निकाल लाये | कहीं उसे कोई जंगली जानवर न खा जाये , इस भय से हिरन के बच्चे को अपनी झोंपड़ी में ही रख लिया| धीरे – धीरे वह बड़ा होने लगा | राजा कभी उसके लिए कोमल घास इकठ्ठा करते , तो कभी दूध की व्यवस्था करते | वे उसकी गतिविधियों में खोने लगे | जिस माया को छोड़कर वे वन में आये थे , उसने यहाँ भी उन्हें घेर लिया | अब राजा को हर समय उस हिरन के बच्चे का ही ध्यान बना रहता | कभी उसके खाने – पीने की चिंता करते तो कभी उसकी सुरक्षा की , तो कभी उसका चौकड़ी भरना निहारते रहते | जिस माया पर विजय पाने निकले थे , उसी से हार गए थे |

कृष्ण ने गीता में कहा है कि अंत काल में जो जैसा स्मरण करता है, उसे अगले जन्म में वैसी ही प्राप्ति होती है | राजा भरत का ध्यान अब हिरन में रहता था | इसलिए अंत समय आया तो उन्हें यही चिंता लगी रही कि मेरे बाद इसकी रक्षा कौन करेगा ? भागवत पुराण की कथा के अनुसार वे अगले जन्म में हिरन की ही योनि में पैदा हुए | पूर्व जन्म कि भक्ति के कारण उन्हें सब कुछ याद था, और वे अन्य हिरणों के साथ न रहकर ऋषियों की कुटियों के आस – पास ही मंडराते थे उससे अगले जनम में वे जड़ भरत के नाम से विख्यात हुए इस पूरी कथा को बताने का उद्द्देश्य यह है कि हमारे शास्त्र , हमारे ऋषि , हमारे संत जन सब एक ही बात दोहराते हैं कि मनुष्य जीवन बहुमूल्य है , इसे गंवाना नहीं चाहिए | अक्सर यह बात सुनने को मिलती है कि भई अभी भजन कि क्या आवश्यकता है ? अभी तो हम युवा हैं , बुढापे में देखेंगे कि किसका भजन करना है| लेकिन सच तो यह है कि यही पता नहीं कि हम बुढापा देखेंगे कि नहीं| मान लेते हैं कि हमें किसी प्रकार से लम्बी आयु का वरदान प्राप्त है | लेकिन यह तो स्वाभाविक है किजितनी मेहनत व् प्रयत्न हम अपनी युवा -वस्था में कर लेते हैं, बुढापे में नहीं कर सकते | अगर प्रयत्न पूर्ण नहीं हुआ तो अंत काल में न जाने क्या कारण आ जाए और हमको फिर जन्म -मृत्यु के चक्र में आना पड़ जाये |

कहते हैं कि अगर पत्थर पर भी बार-बार रस्सी फेरो तो निशान पड़ जाता है | अगर हमारे मानस पटल पर दुनियावी बातों के निशान गहरा गए तो अंत काल में भी हमें प्रभु का भजन- चिंतन कहा याद रहेगा | मृत्यु तो अवश्यम्भावी है | हम जो सोचते है कि मुझे कुछ नहीं होगा , मेरी उम्र बड़ी लम्बी है | हम भूल जाते हैं कि अंत काल का समय तो सबका आना है | हो सकता है कोई युवा न हो , यह भी हो सकता है कोई बूढ़ा न हो | पर अंत सबका निश्चित है | फिर यह भी निश्चित नहीं कि पुनर्जन्म मनुष्य के ही रूप में हो | ऐसे में अगर हम जानते बुझते भी अपना भविष्य सुधारने की चेष्टा नहीं करें , तो कौन हमें बुद्धिमान मानेगा |

1 person likes this post.

Share

No related posts.

Related posts brought to you by Yet Another Related Posts Plugin.

Discussion

One comment for “” जैसा मन में भरा होगा वैसा ही जीवन मिलेगा ””

  1. वैरी गुड prasang

    Posted by radhey shyam | February 16, 2011, 9:24 am

Post a comment

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)

Copy Protected by Tech Tips's CopyProtect Wordpress Blogs.